UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के परिणामों का इंतजार जारी है। लाखों उम्मीदवारों आधिकारिक वेबसाइट पर टकटकी लगाए बैठे हुए हैं कि कब उनका यूपी टीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा रिजल्ट जारी करने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। हालांकि आयोग ने अभी तक परिणाम घोषित करने की सटीक तारीख का आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि नतीजे जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
आसान स्टेप में डाउनलोड करें यूपी टीईटी परीक्षा के रिजल्ट
यूपी टीईटी परीक्षा के रिजल्ट एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे नीचे दिए स्टेप के माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1 - सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर एक्टिव "UPTET Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, जहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 4 - सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 5 - अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और आगे की प्रक्रिया के लिए इसका प्रिंट आउट संभाल कर रखें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - 10वीं पास ITI वालों के लिए सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस, AVNL में 1213 पदों पर निकली वैकेंसी
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
UPTET परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है। इसमें सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को श्रेणी के अनुसार निर्धारित न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल करने होते हैं। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं, यानी 150 में से कम से कम 90 अंक लाना अनिवार्य है। जबकि ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं, यानी इन वर्गों के उम्मीदवारों को लगभग 82 अंक प्राप्त करने होंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - OMR में 638 मार्क्स, रिजल्ट में मिले सिर्फ 38, छात्रा ने NEET रिजल्ट में लगाया गड़बड़ी का आरोप
UPTET की वैलिडिटी
उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राइमरी यानी कक्षा 1 से 5 और अपर प्राइमरी यानी कक्षा 6 से 8 तक के स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए UPTET एक अनिवार्य अर्हता परीक्षा है। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को 'टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट सर्टिफिकेट' जारी किया जाता है। अब UPTET सर्टिफिकेट की वैधता आजीवन यानी लाइफटाइम कर दी गई है। यानी एक बार इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को केवल सर्टिफिकेट रिन्यू कराने के लिए दोबारा परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी। वे आगे आने वाली सुपर टीईटी (Super TET) और अन्य शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में सीधे शामिल होने के पात्र होंगे।
