RSSB Rajasthan LDC Phase 2, Typing Test Schedule 2026: आरएसएसबी एलडीसी टाइपिंग टेस्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने क्लर्क ग्रेड 2 और कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026 के दूसरे चरण यानी टाइपिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक टाइपिंग टेस्ट 21 दिसंबर, 24, 26, 28 और 29 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
RSSB Rajasthan LDC Typing Test Schedule 2026: यहां देखें राजस्थान एलडीसी टाइपिंग टेस्ट का शेड्यूल
Rajasthan LDC Typing Test Schedule: 25-25 मार्क्स के चार टेस्ट
बता दें राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा फेज 2 में कुल 4 टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इसमें हिंदी टाइपिंग स्पीड टेस्ट, अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड टेस्ट, हिंदी दक्षता टेस्ट और अंग्रेजी दक्षता टेस्ट शामिल है। यह कुल 100 मार्क्स का होगा, जिसमें प्रत्येक टेस्ट 25 मार्क्स का होगा और इसके लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक टेस्ट कम से कम 9 मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपने टाइपिंग टेस्ट का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
RSSB Rajasthan LDC Phase 2 Typing Test 2026 Download: ऐसे चेक कर सकेंगे एग्जाम का शेड्यूल
- सबसे पहले rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकरLDC Grade II / Junior Assistant 2026 Important Instructions regarding Online Phase-II Exam (Typing Speed and Efficiency Test) लिंक पर क्लिक करें।
- परीक्षा का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
अंग्रेजी पैराग्राफ में 500 शब्द और हिंदी में 400 शब्द
हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं की परीक्षा 25-25 अंकों की होगी। प्रत्येक भाषा के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को दोनों भाषाओं में टाइपिंग के लिए पैराग्राफ दिया जाएगा। अंग्रेजी का पैराग्राफ 500 शब्दों का और हिंदी का पैराग्राफ 400 शब्दों का होगा। अंग्रेजी में प्रत्येक सही टाइप किए गए शब्द के लिए 0.05 अंक और हिंदी में प्रत्येक सही टाइप किए गए शब्द के लिए 0.0625 अंक निर्धारित हैं। टाइपिंग का मूल्यांकन करते समय गलत अक्षर, शब्द या अंक लिखने और किसी अक्षर, शब्द या अंक को छोड़ देने पर संबंधित अंक नहीं दिए जाएंगे।
15 जिन पहले जारी होगा मॉक टेस्ट का लिंक
गति एवं दक्षता परीक्षा का निर्धारित समय और परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद होने का समय अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को इसी समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा की तैयारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा से लगभग 15 दिन पहले मॉक टेस्ट का लिंक जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इस मॉक टेस्ट के जरिए कंप्यूटर पर परीक्षा देने का अभ्यास जरूर कर लें। लिपिक ग्रेड 2 परीक्षा के पहले चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा देनी होगी। दूसरे चरण में टाइपिंग और दक्षता की जांच कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। यह परीक्षा चार अलग-अलग भागों में आयोजित होगी।
