RSMSSB REET Result 2023: जारी हुआ राजस्थान रीट लेवल 1 और 2 रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

RSMSSB REET Level 1& 2 Result 2023, Rajasthan REET Result 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने रीट लेवल 1 और लेवल 2 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे देख सकते हैं।

RSMSSB REET Level 1& 2 Result 2023, Rajasthan REET Result 2023: रीट परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने रीट लेवल 1 और लेवल 2 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट (Rajasthan REET Final Result 2023) जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Rajasthan REET Final Result 2023

Rajasthan REET Final Result 2023

Rajasthan REET Result 2023: कब हुई रीट परीक्षा

राजस्थान रीट परीक्षा के जरिए राज्य में लेवल 1 टीचर के 21,000 और लेवल 2 के 27,000 पद सहित कुल 48,000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक हुई थी।

End of Feed