RSMSSB Rajasthan 4th Grade OMR Sheet: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 4th ग्रेड परीक्षा की OMR शीट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे rssbasonline.com पर से ओएमआर शीट चेक कर सकते हैं। बता दें, राजस्थान की इस इस चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 1.41 लाख अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। ग्रेड 4 भर्ती स्क्रुटनी फॉर्म 9 फरवरी से भरे जाएंगे। इसके लिए 15 दिन मिलेंगे।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी की 4th ग्रेड OMR शीट
अभ्यर्थी rssbasonline.com पर जाकर अपनी लॉग इन करके OMR शीट देख सकेंगे। इस दौरान उनके पास मोबाइल नंबर होना जरूरी है, क्योंकि उस पर ओटीपी आएगा।
खास बात यह है कि उम्मीदवार किसी भी अभ्यर्थी जो कि दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उनकी ओएमआर शीट आंसर की देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि जितनी बार ओएमआर शीट देखेंगे, उतनी बार लॉग इन करना होगा।
आंसर कॉपी आज 5 फरवरी के बाद से एक माह तक ही देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
क्यों जरूरी है ओएमआर शीट देखना
चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि शॉर्टलिस्ट हुए 1 लाख 41 हजार उम्मीदवार की OMR Sheet पोर्टल पर अपलोड कर दी गई हैं। इन सबको अगले एक महीने तक कोई भी, कितनी बार भी देख सकता है और डाउनलोड भी कर सकता है। बता दें, OMR Sheet से पारदर्शिता बढ़ती है। रही बात ओएमआर पर मौजूद हस्ताक्षर की, तो इसका गलत इस्तेमाल न करे, इसलिए हस्ताक्षर को मास्क कर दिया जाता है।
ये भी पढ़ें
राजस्थान की इस चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड एक प्रश्न का जवाब बदलेगा। बोर्ड ने अपनी गलती सुधारते हुए दूसरी पारी के प्रश्न नंबर 108 के जवाब में फिर से परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। आपको पता होगा कि इससे पहले बोर्ड ने इसी जवाब को बिना आपत्ति ही बदल दिया था। लेकिन जवाब बदलने का अभ्यर्थियों ने विरोध किया और बोर्ड को बताया कि प्रारंभिक आंसर की में माना गया जवाब का विकल्प 'डी' ही सही था। बोर्ड ने फाइनल आंसर की में इसका जवाब 'बी' कर दिया था। जवाब बदलने से अब दूसरी पारी का परिणाम भी रिवाइज होगा।
