RSMSSB Result: राजस्थान में लैब टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर और ANM भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक से डायरेक्ट चेक करें

RSMSSB Lab Technician, Radiographer, ANM Result Declared: राजस्थान सरकार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से ने लैब टेक्नीशियन एवं सहायक रेडियोग्राफर की अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है।

RSMSSB Lab Technician, Radiographer, ANM Result 2023 Declared: राजस्थान सरकार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से ने लैब टेक्नीशियन एवं सहायक रेडियोग्राफर की अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। फार्मासिस्ट कैडर की प्रोविजनल सूची भी जल्द जारी होगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 200 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के पदों के लिए अंतिम वरीयता सूची जारी कर दी गई है। इसी प्रकार कर्मचारी चयन बोर्ड ने मंगलवार को एएनएम के 3058 पदों के लिये भी परिणाम जारी कर दिया है। अब चयनित उम्मीदवारों की पात्रता की जांच और दस्तावेज सत्यापन होगानोटिफिकेशन के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एएनएम की संविदा पर भर्ती होगी। रिजल्ट विभाग की वेबसाइट https://rajswasthya.nic.in/ पर जाकर चेक किया जा सकता है। लैब टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का अनारक्षित वर्ग के पुरुष का कटऑफ 59.318 फीसदी और महिला का 55.367 फीसदी है! जबकि ओबीसी कैटेगरी के पुरुष का कटऑफ 52.526 फीसदी और महिला का 51.114 फीसदी है।

RSMSSB Lab Technician, Radiographer, ANM Result 2023 Declared

RSMSSB Lab Technician, Radiographer, ANM Result 2023 Declared

2668 पदों के लिए अंतिम चयन सूचियां जारी

चिकित्सा विभाग में 20 हजार 500 से अधिक पदों पर नर्सिंग एवं पैरामेडिकल भर्ती-2023 का कार्य तेजी से चल रहा है। चिकित्सा मंत्री की मंजूरी के बाद विभाग ने लैब तकनीशियन कैडर के योग्य पाये गये 1936 एवं सहायक रेडियोग्राफर कैडर के 966 योग्य अभ्यर्थियों में से क्रमशः 1833 व 835 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूचियां मंगलवार को जारी कर दी हैं। शेष 103 पद लैब टैक्नीशियन कैडर में एवं 131 पद सहायक रेडियोग्राफर कैडर में न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों व कतिपय दस्तावेजों के सत्यापन के उद्देश्य से रोके गये हैं। शेष पदों का बैकलॉग है।

End of Feed