Rajasthan Jail Prahari Result 2025 Sarkari Result: राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा का परिणाम जल्द आ सकता है, एक बार जारी होने के बाद इन्हें rssb.rajasthan.gov.in पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा, बता दें, रिजल्ट की घोषणा कल की जानी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ जानें अब Rajasthan Jail Prahari Result 2025 kab aayega
राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) 29 अगस्त को जेल प्रहरी (वार्डर) परिणाम 2025 जारी करने वाला था, लेकिन आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर लिंक सक्रिय नहीं है। जेल प्रहरी परीक्षा में शामिल होने वाले सभी सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार परिणाम और मेरिट सूची भी डाउनलोड कर सकेंगे।
Rajasthan Jail Prahari Result 2025 in Hindiराजस्थान जेल प्रहरी (वार्डर) परीक्षा अप्रैल 2025 में आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य भर में 968 रिक्त पदों को भरा जाना है। इस परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणाम 29 अगस्त को जारी किया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
उम्मीदवार अपने रोल नंबर तैयार रखें ताकि रिजल्ट आते ही अपने परिणाम को देख सकें।
संगठन- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद का नाम- जेल प्रहरी या जेल वार्डर
विज्ञापन संख्या- 17/2024
परीक्षा तिथि- 12 अप्रैल 2025
परिणाम तिथि- 29 अगस्त 2025 (लेकिन जारी नहीं हुआ)
रिजल्ट वेबसाइट- rssb.rajasthan.gov.in
Rajasthan Jail Prahari Result 2025 Download
Rajasthan Jail Prahari Result 2025 Online देखने के लिए क्या करना होगा
- आधिकारिक वेबसाइट - rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर, लेटेस्ट न्यूज देखें और फिर 'Rajasthan Jail Prahari Result 2025 Link' पर क्लिक करें।
- अगले चरण में, उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
- अपना परिणाम देखने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।
RSSB जेल प्रहरी परिणाम 2025 के बाद क्या?
लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को अगले शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) दौर के लिए उपस्थित होना होगा।
