RSMSSB Clerk Exam 2024 Date: जारी हुआ राजस्थान क्लर्क परीक्षा का शेड्यूल, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

RSMSSB Clerk Grade II Exam 2024 Date: राजस्थान क्लर्क ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां राजस्थान क्लर्क ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा की तारीख और पैटर्न चेक कर सकते हैं।

RSMSSB Clerk Grade II Exam 2024 Date: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने क्लर्क ग्रेड 2/जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल (RSMSSB Clerk Grade II Exam 2024) जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

RSMSSB Clerk Exam 2024

RSMSSB Clerk Exam 2024

RSMSSB Clerk Grade II Exam 2024: कब होगी परीक्षा

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, क्लर्क ग्रेड 2/जूनियर असिस्टेंट परीक्षा का आयोजन 11 अगस्त 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड तय समय पर जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

End of Feed