RRB Technician Result 2025: आरआरबी टेक्नीशियन रिजल्ट का इंतजार, वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

RRB Technician Result 2025: इस प्रक्रिया के माध्यम से टेक्नीशिन के कुल 14298 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी 1, सीबीटी 2 और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

RRB Technician Result 2025: आरआरबी टेक्नीशियन परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से टेक्नीशियन परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आरआरबी टेक्नीशियन रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RRB Technician Result 2025

RRB Technician Result 2025

RRB Technician Result 2025: दिसंबर में हुई थी परीक्षा

आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 एग्जाम का आयोजन 19 दिसंबर और 20 दिसंबर को किया गया। वहीं, ग्रेड 3 की परीक्षा 23 दिसंबर, 24 दिसंबर, 26 दिसंबर, 27 दिसंबर, 28 दिसंबर, 29 दिसंबर और 30 दिसंबर 2024 को हुई। बोर्ड द्वारा ग्रेड 3 परीक्षा की आंसर-की 6 जनवरी को जारी की गई। अब अभ्यर्थी बेसब्री से आरआरबी टेक्नीशियन रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। नतीजे जारी होने के बाद अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed