RRB Technician Exam Date 2026: रेलवे टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा डेट में बड़ा बदलाव, अब इस दिन होंगे एग्जाम

RRB Technician Exam Date 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा ने टेक्नीशियन ग्रेड 1 व 3 भर्ती की परीक्षा में बदलाव किया है। 5 से 9 मार्च के बीच होने वाली भर्ती परीक्षा को आगे बढ़ा दिया है। आरआरबी ने नई तिथियां जारी कर दी है।

RRB Technician Exam Date 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड टेक्नीशियन ग्रेड 1 और 3 भर्ती के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, उनके लिए एक बड़ी खबर है। RRB ने भर्ती के लिए संशोधित परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। बता दें कि तय परीक्षा तिथियों में बदलाव कर नई तिथियां जारी की गई है। इस संबंध में बोर्ड द्वारा एक अधिसूचना भी जारी की गई है। परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

RRB Technician Exam Date 2026

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा डेट में बड़ा बदलाव (Photo- Canva)

RRB ग्रेड 1 और 3 भर्ती परीक्षा की डेट क्या है?

बता दें कि आरआरबी द्वारा टेक्नीशियन ग्रेड 1 और 3 भर्ती के लिए परीक्षा तिथियों में हाल ही में बदलाव किया गया है। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अब परीक्षाओं का आयोजन 6, 9, 10 और 13 मार्च 2026 को किया जाएगा।

End of Feed