Railway Section Controller Answer Key: कब आएगा आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

RRB Railway Section Controller Answer Key 2026 Released: रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपनी अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

RRB Railway Section Controller Answer Key 2026 Released: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway Section Controller Answer Key) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक उत्तर कुंजी नहीं चेक की है वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस बीच अभ्यर्थी लगातार अपने रिजल्ट को लेकर सर्च कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवंबर के अंतर तक रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। हालांकि इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई ऑफिशियल अपडेट जारी नहीं किया गया है।

Railway Section Controller Answer Key 2026 Released

Railway Section Controller Answer Key 2026 Released: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की आंसर की (PC: Istock)

कब हुई थी रेलवे सेक्शन कंट्रोलर की भर्ती परीक्षा

बता दें आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई थी। वहीं अब आंसर की जारी कर दी गई है। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 26 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसरी की डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed