RRB Railway NTPC Recruitment 2026 Last Date: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway NTPC Recruitment 2026) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड के नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज के 1688 पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कमर्सियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन क्लर्क के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की शुरुआत 15 अक्टूबर 2026 को की गई थी।
RRB Railway NTPC Recruitment 2026 Last Date: रेलवे एनटीपीसी के 1688 पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख
Railway NTPC Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीख
- आवेदन की शुरुआत - 15 अक्टूबर 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि - 13 नवंबर 2026
- आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख - 15 नवंबर 2026
- फॉर्म में करेक्शन की तिथि - 16 से 25 नवंबर 2026
- एग्जाम सिटी स्लिप - परीक्षा से 10 दिन पहले
- एडमिट कार्ड - एग्जाम से 4 दिन पहले
Railway NTPC Recruitment: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- कमर्सियल कम टिकट क्लर्क - 700
- अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट - 200
- जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट - 600
- ट्रेन क्लर्क - 188
Railway NTPC Qualification, Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
आरआरबी एनटीपीसी के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित विषय में आईटीआई की डिग्री अनिवार्य है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।
RRB Railway NTPC Recruitment 2026: ऐसे करें आरआरबी एनटीपीसी के लिए आवेदन
- सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद Application Form पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- फिर आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
RRB NTPC Application Fees: यहां देखें आवेदन शुल्क
- अनारक्षित वर्ग (General Category)/ओबीसी (OBC)/ईडब्ल्यूएस (EWS) - 500 रुपये
- अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) - 250 रुपये
- महिला वर्ग के लिए - 250 रुपये
RRB NTPC Selection Process: आरआरबी एनटीपीसी के लिए सेलेक्शन प्रोसेस
आरआरबी एनटीपीसी के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां सीबीटी 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थी सीबीटी 2 के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद पद के अनुसार स्किल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट या एप्टीट्यूड टेस्ट में भी शामिल होना पड़ सकता है। यहां सफल होने वाले अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए पात्र माने जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
