RRB Railway ALP CBT 2 Admit Card 2026: आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड आज यानी 24 जुलाई 2026 को असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (RRB ALP CBT 2 Admit Card) सकता है। आमतौर पर आरआरबी परीक्षा से तीन से चार दिन पहले प्रवेश पत्र जारी कर देता है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि आज एडमिट कार्ड जारी हो सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
RRB Railway ALP CBT 2 Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें रेलवे एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड
RRB ALP CBT 2 Exam Date 2026
आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 की परीक्षा 28 जुलाई 2026 को निर्धारित है। इस परीक्षा के लिए कुल 1,58,705 उम्मीदवार पात्र हैं। यहां कुल 175 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB Railway ALP CBT 2 Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Railway ALP CBT 2 Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
रेलवे भर्ती बोर्ड असिस्टेंट लोको पायलट के एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, माता पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा केंद्र का पता व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ दिया होगा। यदि आपके प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की श्रुटि पाई जाती है तो तुरंत ऑफिशियल मेल आईडी पर मेल करें। इसमें तुरंत करेक्शन करके आपको मेल किया जाएगा।
Railway ALP CBT 2 Admit Card: एडमिट कार्ड के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। ध्यान रहे रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभी एडमिट कार्ड से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।
