RRB NTPC CBT 2 Result 2026 OUT: एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी, 87 हजार अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म

RRB NTPC CBT 2 Result 2026 OUT: आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तर की भर्ती के कंप्यूटर आधारित परीक्षण-II का परिणाम जारी कर दिया है। जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। सीबीटी-2 परीक्षा 10 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी।

RRB NTPC CBT 2 Result 2026 OUT: आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तर की भर्ती के कंप्यूटर आधारित परीक्षण-II का परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 10 जुलाई, 2026 को RRB NTPC Graduate CBT-II की परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख व डाउलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार जोन वाइज नतीजों की जांच कर सकते हैं। जो उम्मीदवार एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी-2 की परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। उन्हें बोर्ड की ओर से CBAT/CBTST परीक्षा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। एनटीपीसी स्नातक सीबीटी-2 परीक्षा 10 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। इसमें कुल 87,337 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। सीईएन 06/2025 के तहत हुई इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी क्षेत्रवार मेरिट सूची पीडीएफ डाउनलोड कर अपना रोल नंबर देख सकते हैं।

आरआरबी एनटीपीसी स्नातक के सीबीटी-2 का परिणाम जारी

आरआरबी एनटीपीसी स्नातक के सीबीटी-2 का परिणाम जारी

आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट ऐसे करें चेक

  1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद RRB NTPC Graduate Level CBT-II Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

End of Feed