RRB Group D Result 2026: जल्द आएगा रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट, जानें PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का पूरा प्रोसेस

रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। RRB जल्द ही ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। जानें किस वेबसाइट से चेक कर सकेंगे अपना परिणाम

रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। CBT परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in और संबंधित रीजनल RRB की वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। बोर्ड रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी करेगा। इसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए होंगे। उम्मीदवार PDF डाउनलोड करके Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर खोज सकेंगे। इसके अलावा रेलवे की ओर से जोन के हिसाब से कटऑफ मार्क्स और उम्मीदवारों के अलग-अलग स्कोरकार्ड भी जारी किए जाएंगे।

RRB Group D Result

जल्द आएगा रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट

बता दें कि RRB Group D की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती के जरिए रेलवे के अलग-अलग जोन में लेवल-1 के कुल 22,195 पद भरे जाने हैं। परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट 7 सितंबर को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 17 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिला था।

End of Feed