RRB Group D Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट इसी हफ्ते, एक साथ नहीं आएंगे सभी जोन के रिजल्ट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Nov 25, 2022, 08:13 AM IST

RRB Group D Expected Cut Off: रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड पूरी तरह से आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 परिणाम जारी करने के लिए तैयार है, उम्मीदवार यहां RRB Group D रिजल्ट डेट व अनुमानित कटऑफ की जांच कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा परिणाम का इंतजार इसी हफ्ते खत्म हो सकता है।
  • रिपोर्ट के अनुसार नवंबर अंत में परिणाम वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।
  • परीक्षार्थी यहां अनुमानित कटऑफ व RRB की लेटेस्ट अपडेट दोनों देख सकते हैं।

rrbcdg.gov.in Phase 1, 2, 3, 4, 5 Result 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 इस सप्ताह जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। आरआरबी ने अभी तक आरआरबी ग्रुप डी परिणाम 2022 की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट बताती है, उम्मीदवार इसी सप्ताह परिणाम देख सकेंगे। रुझानों को देखते हुए पता चला है कि आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट आरआरबी की मुख्य वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी नहीं किया जाएगा। इन रिजल्ट्स का आप आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संभावना है कि RRB Group D Result 2022 सभी जोन के लिए एक साथ जारी नहीं होंगे।

RRB Group D Result 2022 date site cutoff

रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022

RRB Group D Result 2022, Download Zone Wise डाउनलोड व देखने की जरूरत पड़ सकती है, ऐसे में आपको टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पेज पर बने रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि यहां जोन के अनुसार सभी वेबसाइट को लगातार ट्रैक किया जा रहा है।

End of Feed