RRB Group D Admit Card and City Slip: आरआरबी ग्रुप-D एग्जाम 17 नवंबर से, जानें कब जारी होगी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड

rrbcdg.gov.in पर RRB Group‑D भर्ती परीक्षा (CEN‑08/2024, Level‑1) का परीक्षा शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा की गई है। इसके मुताबिक, 17 नवंबर से लेकर दिसंबर 2025 के लास्ट तक किया जाएगा। जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप...

RRB Group D Exam: केंद्रीय रेल भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB Group‑D भर्ती परीक्षा (CEN‑08/2024, Level‑1) का परीक्षा शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा कर दी है। rrbcdg.gov.in पर आधिकारिक घोषणा की गई है। इसके मुताबिक, 17 नवंबर से लेकर दिसंबर 2025 के लास्ट तक किया जाएगा।

RRB Group‑D Exam

RRB Group‑D Exam

कब से शुरू है एग्जाम?

बताते चलें कि 17 नवंबर 2025 से शुरू हो रहे ये एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड होंगे। जो साल के अंत तक अलग-अलग चरणों में कराए जाएंगे। सिटी स्लिप एग्जाम से 10 दिन पहले जारी की जाएगी ताकि उम्मीदवार अपने शहर की जानकारी ले सकें और फिर उसी अनुसार ट्रैवल की प्लानिंग कर सकें। एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा, जिसमें एग्जाम की पूरी डिटेल्स जैसे कि शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम शामिल होंगे।

End of Feed