28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से मिलकर बना भारत देश विविधताओं से भरा हुआ है। 147 करोड़ से अधिक आबादी वाले इस देश में यहां हर राज्य के अपनी एक अलग पहचान और संस्कृति है, फिर ही सब एकजुट है। आबादी की बात आती है तो सबसे अधिक आबादी वाले राज्यों में सबसे पहले उत्तर प्रदेश का नाम आता है। लेकिन इस बीच आपने कभी सोचा कि किस राज्य की सबसे कम आबादी है। तो आइए आज आपको भारत के उस राज्य के बारे में बताएं, जिसकी आबादी अन्य राज्यों की तुलना में सबसे कम है। अब जब पहले की बात आई ही तो यह भी जानना जरूरी है दूसरे स्थान पर सबसे कम आबादी वाला राज्य कौन-सा है?
देश के 28 राज्यों में सबसे कम आबादी सिक्किम राज्य की है। इस राज्य में सबसे कम जनसंख्या निवास करती है। सिक्किम पूर्वोत्तर के पहाड़ी राज्यों में से एक है और अपनी जैव विविधता और जैविक कृषि के लिए जाना जाता है।
2011 की जनगणना के अनुसार, सिक्किम राज्य की कुल आबादी 6.1 लाख थी। 2020 के अनुमान के अनुसार बात करें तो यहां की जनसंख्या 6,71,720 है और यह देश का दूसरा सबसे छोटा राज्य भी है।
सिक्किम के बाद भारत का दूसरा सबसे कम आबादी वाला राज्य मिजोरम है। यह सेवन सिस्टर स्टेट का हिस्सा है और एक पहाड़ी राज्य है।
2011 की जनगणना रिपोर्ट के अनुसार, यहां की 10.91 आबादी है। 2020 के अनुमान के अनुसार बात करें तो मिजोरम की आबादी बढ़कर लगभग 12.07 लाख हो गई है।
भारत में सबसे अधिक आबादी वाले जिलों में उत्तर प्रदेश अव्वल पर है। 2011 की जनगणना रिपोर्ट के अनुसार, इस राज्य की जनसंख्या 19.98 करोड़ थी। वर्तमान (2025-2026) अनुमानों के अनुसार, आबादी बढ़कर 24 करोड़ से अधिक हो गई है।
बता दें कि भारत और उसके राज्यों की जनसंख्या से संबंधित कई प्रश्न प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाते हैं। अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्यों के साथ यह भी जानना जरूरी है कि किस राज्य की जनसंख्या सबसे कम है।