Railway Assistant Loco Pilot Exam Date 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 18799 पदों पर भर्तियां होनी हैं। भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के लिए भर्ती कंप्यूटर बेस्ट परीक्षा 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक होगी।
रेलवे लोको पायलट परीक्षा की तारीख
भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 19 फरवरी 2024 तक का समय दिया गया था। इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
RRB ALP Exam Schedule ऐसे करें चेक
- एग्जाम शेड्यूल चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- indianrailways.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर New Updates के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब Railway Recruitment Board RRB Assistant Loco Pilot ALP CEN 01/2024 Exam Date के लिंक पर क्लिक करें।
- एग्जाम शेड्यूल PDF Format में खुल जाएगा।
- परीक्षा की तारीख चेक करें और प्रिंट लेकर रख लें।
Railway Assistant Loco Pilot Exam Date 2024 Schedule यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा
कब होगी परीक्षा?
भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के लिए परीक्षा नवंबर महीने में होगी। परीक्षाएं 25 नवंबर 2024 को शुरू होंगी। परीक्षा की अंतिम तारीख 29 नवंबर 2024 है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
