एजुकेशन

आरआरबी ने जारी की जूनियर इंजीनियर परीक्षा की तिथि, जानें कब तक आएगा एडमिट कार्ड

आरआरबी ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2024 का पूरा शिड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार rrbcdg.gov.in पर जाकर या खबर से RRB JE Exam 2024 Date चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। जानें कब से शुरू हो रही आरआरबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2024

Image

आरआरबी जेई परीक्षा 2024 की तिथियां जारी (image - meta ai)

बड़ी खबर! रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2024 का पूरा शिड्यूल जारी कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं या RRB JE Exam Form 2024 भरा है, तो RRB Official Website से परीक्षा तिथियां नोट कर सकते हैं। RRB JE Exam Date 2024 पर rrbcdg.gov.in उपलब्ध है, इच्छुक उम्मीदवार खबर से भी एग्जाम डेट व शिड्यूल चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आरआरबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी होने पर भी अपडेट देख सकेंगे।

RRB JE Exam Mode, किस मोड में होगा परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड, RRB ने जूनियर इंजीनियर (JE) और संबंधित पदों के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा की है। परीक्षाएं केंद्रीय रोजगार सूचना (CEN-03/2024) के तहत कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएंगी।

RRB JE Recruitment News, कितने पदों को भरा जाएगा

इस भर्ती अभियान के माध्यम से, RRB जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट पदों के लिए कुल 7,934 रिक्तियों को भरेगा।

RRB JE Exam 2024 Date Schedule

आरआरबी जेई परीक्षा 2024 तिथि अनुसूची

RRB JE Exam 2024 Notification, परीक्षा तिथियां कैसे चेक करें

  • आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर, "परीक्षाओं के लिए संभावित अनुसूची 1" वाला लिंक देखें
  • समय सारणी पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • इसे देखें और डाउनलोड करें।

RRB JE Admit Card 2024, RRB JE एडमिट कार्ड तिथि

RRB परीक्षा से चार दिन पहले जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। पिछले रुझानों के अनुसार, एडमिट कार्ड से पहले परीक्षा शहर की पर्ची जारी की जाती है ताकि छात्र परीक्षा हेतु यात्रा के लिए व्यवस्था कर सके।

RRB JE Exam Date Notice, आधिकारिक सूचना

आधिकारिक सूचना में लिखा है, "एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और तिथि देखने और यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने के लिए लिंक सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर संबंधित सीईएन के लिए परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले लाइव कर दिया जाएगा। ई-कॉल लेटर डाउनलोड करना परीक्षा शहर और तिथि सूचना लिंक में उल्लिखित परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले शुरू होगा।" उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट मिस न करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article