एजुकेशन

CBSE Class 10th 12th Exam 2025: 15 फरवरी से होगी सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा, cbse.gov.in से डाउनलोड करें डेटशीट

CBSE Class 10th 12th Exam 2025, CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए डेट शीट जारी कर दी है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर 10वीं व 12वीं डेट शीट चेक कर सकते हैं।

Image

CBSE Class 10th 12th Date Sheet 2025: यहां डाउनलोड करें सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट

CBSE Class 10th 12th Exam 2025, CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए डेट शीट जारी करदी है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर 10वीं व 12वीं डेट शीट चेक कर सकते हैं। हाल ही में बोर्ड ने बताया था कि 2025 में कक्षा 10वी 12वीं की परीक्षा भारत सहित विदेशों के 8000 स्कूलों में लगभग 44 लाख छात्रों के लिए आयोजित (CBSE Board Exam Date 2025) की जाएंगी।

CBSE Board Exam 2025: कब होगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा

सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक होगी। ध्यान रहे कि सीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।

CBSE 10th 12th Exam 2025: स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश

हाल ही में सीबीएसई ने जारी निर्देश में कहा था कि, इस बार बोर्ड परीक्षा काफी कड़ाई के साथ आयोजित की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इतना ही नहीं एग्जाम रूम में ना केवल सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी बल्कि रिकॉर्डिंग भी सेव रखा जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर उसे तुरंत देखा जा सके। ध्यान रहे बोर्ड के इस आदेश का सीबीएसई के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को फॉलो करना होगा।

CBSE Class 10th 12th Date Sheet 2024 Download: यहां डाउनलोड करें डेटशीट

  • सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CBSE Class 10th 12th Date Sheet 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • डेटशीट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
छात्रों से अनुरोध है कि लगातार बोर्ड एग्जाम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखें। साथ ही टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन सेक्शन से जुड़े रहें यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article