RRB ALP Admit Card 2024, RRB ALP Exam City Slip 2024: आरआरबी एएलपी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) परीक्षा की सिटी स्लिप आज यानी 16 नंवबर को जारी कर दी गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की दर्ज करके सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB ALP Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा का आयोजन 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक किया जाएगा। इस परीक्षा में 75 अंकों के 75 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें कि प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
How to download RRB ALP Exam City Slip 2024
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एएलपी सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB ALP Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 18799 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी 1, सीबीटी 2, एप्टीट्यूड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों को 19900 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
