RRB ALP Admit Card 2024: जारी हुआ आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा का एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

RRB ALP Admit Card 2024 Download Link: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा का आयोजन 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

RRB ALP Admit Card 2024 Download Link: आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड (RRB ALP Admit Card 2024 Download) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आरआरबी एलएलपी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB ALP Admit Card 2024

RRB ALP Admit Card 2024

RRB ALP Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा का आयोजन 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक किया जाएगा। इस परीक्षा में 75 अंकों के 75 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें कि प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

End of Feed