Sambhal School Closed Tomorrow Latest News in Hindi: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर जमकर विवाद (Sambhal Violence) हो रहा है। मस्जिद के सर्वे के विरोध के दौरान पुलिस और प्रदर्शन करने वालों के बीच टकराव हुआ। इस दौरान आंसू गैस के गोले, पथराव और गोलबारी की गई, जिसमें 3 युवकों की मौत की खबर सामने आई है। ऐसे में छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या बिगड़ते हालात के बीच उनके स्कूल खुले रहेंगे या फिर बंद (Sambhal School Closed News) कर दिए जाएंगे। बता दें कि इसको लेकर अपडेट आ गया है।
Sambhal School Closed News: कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद
संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर चल रहे बवाल के बाद कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल में 25 नवंबर को अवकाश की घोषणा की गई है। संभल तहसील क्षेत्र के समस्त बोर्ड के स्कूल (परिषदीय/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त/मदरसे) कल बंद रहेंगे। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने आदेश जारी कर दिया है। कल के हालात देखने के बाद अगले आदेश होंगे।

Sambhal School Closed.
Sambhal Violence: तीन लोगों की मौत
संभल में अशांति तब शुरू हुई जब एक टीम रविवार को नए सिरे से सर्वे करने के लिए शाही जामा मस्जिद पहुंची, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर सुरक्षा कर्मियों पर हमला किया और पुलिस पर पथराव किया। जवाब में पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इस हिंसा में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है।
