एजुकेशन

BSEB Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की तारीख, यहां से डाउनलोड करें डेट शीट

BSEB Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी में किया जाएगा। बिहार बोर्ड परीक्षा की डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध है।

Image

BSEB Bihar Board Exam 2025

BSEB Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम की डेट शीट (BSEB 10th 12th Date Sheet 2025) जारी कर दी गई है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं डेट शीट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Board 10th 12th Date Sheet 2025: कब आएगी डेट शीट

बिहार बोर्ड डेटशीट के अनुसार, कक्षा 12वीं की थ्यारी परीक्षा 1 फरवरी से शुरू हो चुकी है और इसका आयोजन 15 तक किया जाएगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। वहीं, कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य होगा।

How to download Bihar Board Date Sheet 2025

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं 12वीं डेट शीट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: प्रदूषण का कहर! क्या कल बंद रहेंगे दिल्ली एनसीआर के स्कूल

BSEB 10th 12th Exam 2025: बीते साल कब हुई परीक्षा

बीते सत्र में बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 तक हुई थी। वहीं, कक्षा 10वीं परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक एक शिफ्ट में आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article