RPSC Senior Teacher Answer Key: वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) परीक्षा की आंसर की जारी, डायरेक्टर लिंक से करें चेक

RPSC Senior Teacher sanskrit education model Answer Key released: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के तहत जीके एंड एजुकेशन साइकोलॉजी, सोशल साइंस, हिंदी, साइंस, मैथेमेटिक्स, संस्कृत एवं इंग्लिश विषय की मॉडल उत्तर कुंजियां आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

RPSC Senior Teacher sanskrit education model Answer Key released: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के तहत जीके एंड एजुकेशन साइकोलॉजी, सोशल साइंस, हिंदी, साइंस, मैथेमेटिक्स, संस्कृत एवं इंग्लिश विषय की मॉडल उत्तर कुंजियां आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गई है। इन मॉडल उत्तर कुंजियों पर किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 18 जनवरी से 20 जनवरी 2025 को रात्रि 12: 00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है।

RPSC Senior Teacher Answer Key

RPSC Senior Teacher Answer Key

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करनी होंगी। उक्त परीक्षा के मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करें । वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाते हैं, तो उन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

End of Feed