RPSC Senior Teacher Answer Key 2023, Rajasthan 2nd Grade Teacher Answer Key PDF 2023: राजस्थान सीनियर टीचर आंसर की 2023 का इंतजार खत्म होने जा रहा है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) किसी भी वक्त ग्रेड 2 टीचर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर सकता है। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या फिर यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के माध्यम से परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।
RPSC Senior Teacher Exam 2023: कब हुई परीक्षा
राजस्थान सीनियर टीचर परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर से 24 दिसंबर 2022 तक फिर 26 दिसंबर और 27 दिसंबर को दो शिफ्ट में किया गया। हालांकि, 24 दिसंबर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित ग्रुप सी का पेपर लीक होने की वजह से यह परीक्षा दोबारा 29 जनवरी 2023 को हुई।
RPSC Senior Teacher Answer Key 2023: आंसर की जल्द
राजस्थान ग्रेड 2 टीचर परीक्षा अब संपन्न हो चुकी है, ऐसे में आयोग किसी भी वक्त परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर सकता है। जिसके बाद अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका मिलेगा। इन आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल उत्तर कुंजी और फिर रिजल्ट जारी घोषित किया जाएगा।
How to download RPSC Senior Teacher Answer Key 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर दिख रहे 'News and Events' के सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद राजस्थान सीनियर टीचर आंसर की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने RPSC 2nd Grade Teacher Model Answer Key 2023 का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- आप इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
RPSC Senior Teacher Recruitment 2023: कितना मिलेगा वेतन
राजस्थान सीनियर टीचर परीक्षा के माध्यम से 9760 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन लेवल 11 के तहत सैलरी मिलेगी। परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
