Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board RSMSSB CET Admit Card 2023 जारी कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी, 2023 से किया जाना है, इन एडमिट कार्ड को rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
11 तक चलेगी परीक्षा
यदि आप भी RSMSSB CET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे, तो यहां से परीक्षा तिथियां नोट कर लें। जारी नोटिस के अनुसार, RSMSSB CET परीक्षा 2023 का आयोजन 4 फरवरी, 2023 से किया जाएगा, परीक्षा का समापन 11 फरवरी, 2023 को किया जाएगा।
दो पाली में होगी परीक्षा
बोर्ड ने तीन दिनों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी - सुबह की पाली का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम की पाली का समय दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा।

परीक्षा तिथियां यहां से करें नोट
इस क्रेडिंशियल की होगी जरूरत
उम्मीदवार ध्यान दें कि अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उन्हें अपनी पंजीकरण आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। प्रवेश पत्र एसएसओ लॉग इन, sso.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
ऐसे डाउनलोड करें RSMSSB CET 2023 Admit Card
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक - Admit Card Download Link
परीक्षा के बारे में नोट कर लें यह बातें
RSMSSB CET परीक्षा कुल 300 अंकों के लिए होगी।
RSMSSB CET Exam 2023 में 150 प्रश्न होंगे।
इसमें सामान्य अंग्रेजी, हिंदी, मानसिक क्षमता और तर्क आदि जैसे विषय शामिल होंगे।
इस दौरान कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
