सहायक कृषि अभियंता परीक्षा 2025 की विचारित सूची जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 अंतर्गत विचारित सूची जारी की गई है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 अंतर्गत विचारित सूची जारी की गई है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। सूची में 787 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए अस्थाई रूप से विचारित सूची में सम्मिलित किया गया है। इसके साथ ही ओएमआर उत्तर पत्रक में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 17 अभ्यर्थियों को उक्त परीक्षा हेतु अयोग्य घोषित किया गया है। इन अभ्यर्थियों के रोल नम्बर पृथक से आयोग की वेबसाईट पर जारी कर दिये गए हैं ।

सहायक कृषि अभियंता परीक्षा 2025 की विचारित सूची जारी

सहायक कृषि अभियंता परीक्षा 2025 की विचारित सूची जारी

आयोग सचिव ने बताया कि विचारित सूची चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित करने के क्रम में केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है। यह चयन सूची अथवा वरीयता सूची नहीं है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग (कृषि विभाग) द्वारा दस्तावेज सत्यापन कराए जाने के पश्चात आयोग द्वारा जारी की जाएगी।

End of Feed