RPSC RAS Prelims 2023 Admit Card Download: राजस्थान पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार ध्यान दें। राजस्थान पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए जल्द ही rpsc.rajasthan.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी किया जाने वाला है, इसके लिए लगभग सारी तैयारी की जा चुकी है। यह परीक्षा 1 अक्टूबर से शुरू हो रही है, एडमिट परीक्षा की तैयार कैसे करें? या कार्ड डाउनलोड करने का तरीका यहां से चेक करें।
राजस्थान पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा (Image - Canva)
RPSC RAS Prelims Admit Card 2023 जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ इस पेज पर भी लिंक को शेयर किया जाएगा। राजस्थान पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का इंतजार राज्य के लाखों उम्मीदवार करते हैं। यह उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा है। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 में सम्मिलित होने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना जरूरी है, जानें कैसे डाउनलोड करें RPSC RAS Prelims Admit Card 2023
RPSC RAS Prelims Admit Card 2023: How to Download (लिंक जल्द ही सक्रिय हो जाएगा)
आयोग द्वारा आरपीएससी आरएएस प्रिलिम्स एडमिट कार्ड 2023 जारी किए जाने की तिथि साझा नहीं की गई है, इसलिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज को निरंतर देखते रहें।
RPSC RAS Prelims की कैसे करें तैयारी
- सबसे पहले छात्र या उम्मीदवार पूर्व परीक्षाओं के पैटर्न को देखें।
- रणनीति बनाएं और सिलेबस के अनुसार, हर दिन तैयारी करें।
- चूंकि परीक्षा में समय कम है, इसलिए मुख्य विषयों को जरूर से पढ़ डालें।
- मॉक टेस्ट का अभ्यास ज्यादा से ज्यादा से करें।
सिर्फ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से नहीं चलेगा काम
उम्मीदवारों को RPSC RAS Prelims 2023 में सम्मिलित होने के लिए डाउनलोड किए गए आरपीएससी आरएएस प्रिलिम्स एडमिट कार्ड 2023 के साथ-साथ अपनी एक वैध फोटो आइडी प्रूफ को भी परीक्षा हॉल में साथ ले जाना होगा।
