RPSC RAS Interview Letter released: आरपीएससी ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के पदों हेतु द्वितीय चरण के साक्षात्कार पत्र जारी कर दिए हैं। द्वितीय चरण के साक्षात्कार 15 से 24 दिसंबर 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा। आयोग द्वारा साक्षात्कार पत्र पृथक से ऑफलाइन रूप में प्रेषित नहीं किए जाएंगे।
RPSC RAS Interview Letter: आरएएस साक्षात्कार पत्र
आरपीएससी ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के पदों के लिए द्वितीय चरण के साक्षात्कार पत्र जारी कर दिए हैं। यह साक्षात्कार 15 से 24 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना इंटरव्यू लेटर डाउनलोड करना होगा और निर्धारित तिथि एवं समय पर साक्षात्कार में उपस्थित होना होगा। आयोग द्वारा साक्षात्कार पत्र किसी भी स्थिति में ऑफलाइन या डाक माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को समय पर ऑनलाइन लेटर डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।
निरीक्षक (कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग) के 13 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी
आरपीएससी ने कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग में निरीक्षक- कारखाना एवं बॉयलर्स के 12 तथा निरीक्षक- कारखाना (रसायन) के 1 पद पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि उक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आगामी 14 दिसंबर से 12 जनवरी की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथासमय सूचित कर दिया जाएगा।
