एजुकेशन

CSIR UGC NET Exam City Slip: एनटीए ने जारी की यूजीसी नेट की सिटी इंटीमेशन स्लिप, कब होंगे एग्जाम ?

UGC NET Exam city slip : यूजीसी नेट परीक्षा की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे शहरों की लिस्ट देखने के लिए CSIR UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Image

CSIR UGC NET Exam City Slip: एनटीए ने जारी की यूजीसी नेट की सिटी इंटीमेशन स्लिप, कब होंगे एग्जाम ?

CSIR UGC NET Exam City Intimation Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। यूजीसी नेट सिटी स्लिप की एडवांस जानकारी जारी कर दी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे शहरों की लिस्ट देखने के लिए CSIR UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

सिटी स्लिप पर होगी सारी जानकारी UGC NET City Slip

सिटी स्लिप के अलॉटमेंट के बारे में उम्मीदवारों को सूचित करने वाली एडवांस इंटिमेशन स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट https://esirnet.nta.nic.in/ पर होस्ट कर दी गई है। आवेदकों को सिटी इंटिमेशन स्लिप एक्सेस करने के लिए अपना लॉगिन डिटेल्स जैसे कि एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी।

NTA ने यह भी बताया कि यह परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं है और इसे अलग से जारी किया जाएगा। NTA की एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन में लिखा है कि अगर किसी उम्मीदवार को परीक्षा के लिए परीक्षा शहर इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने/चेक करने में कोई दिक्कत आती है, तो वह NTA हेल्पडेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या csirnet(@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकता है।

कैसे डाउनलोड करें UGC NET City Slip ?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • अब सीएसआईआर नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
  • पेज पर जरूरी जानकारी और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप स्क्रीन पर आपको दिखेगी।
  • उम्मीदवार अपने शहर की अच्छे से जांच कर लें और फिर इसे डाउनलोड कर लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट www.nta.ac.in और https://esirnet.nta.nic.in/ पर रेगुलर विजिट करते रहें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि 2025 यूजीसी नेट के लिए कैंडिडेट्स तय समय से कम से कम 90 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पहुंचे। कैंडिडेट्स सेंटर में ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल, हैंड सैनिटाइजर और एडमिट कार्ड की एक एक्स्ट्रा कॉपी भी लेकर आनी होगी।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article