एजुकेशन

Jharkhand CGL Result 2025 : झारखंड सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट जारी, Direct Link से डाउनलोड करें पीडीएफ

झारखंड सीजीएल भर्ती प्रक्रिया के जरिये झारखंड में अलग-अलग विभागों में कई सारी वेकेंसियों को भरा जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट के पीडीएफ को डाउनलोड कर अपने रोल नंबर की जांच कर लें।

Image

Jharkhand CGL Result 2025

Jharkhand CGL Result Out: झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) ने आधिकारिक तौर पर JGGLCCE (CGL) फाइनल रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। कंबाइंड ग्रेजुएट कंपीटीटिव एग्जाम 2023 के लिए ये रिजल्ट जारी किया गया है। भर्ती में शामिल हुए उम्मीदवार 8 दिसंबर 2025 को जारी किए गए रिजल्ट पीडीएफ के जरिये अपना स्कोर कार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। जो कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए थे, वे डायरेक्ट लिंक JharkhandCGLresult2023 से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

बताते चलें कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये झारखंड में अलग-अलग विभागों में कई सारी वेकेंसियों को भरा जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट के पीडीएफ को डाउनलोड कर अपने रोल नंबर की जांच कर लें।

JSSC CGL Final Result 2025: झारखंड सीजीएल रिजल्ट की कुछ मुख्य बातें

झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने JSSC CGL 2023 भर्ती चक्र का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है, जिससे 2017 के ग्रेजुएट-लेवल पदों पर उम्मीदवारों का चयन फाइनल हो चुका है।

बताते चलें कि आयोग द्वारा सहायक प्रशाखा अधिकारी के 863, कनीय सचिवालय सहायक के 343, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के 182, प्लानिंग असिस्टेंट के 5, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के 195, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के 252 और अंचल निरीक्षक सह कानूनगो के 185 पदों पर नियुक्ति होनी है। इस नियुक्ति के लिए साल 2023 में आवेदन दिए गए थे। साल 2025 के लिए कुल 1932 सफल अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

कैसे डाउनलोड करें JSSC CGL 2023 रिजल्ट ?

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • अब JGGLCCE Result या फिर JSSC CGL Result के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने स्क्रीन पर पीडीएफ खुल जाएगा।
  • इसमें अपना रोल नंबर तलाशें और रिजल्ट चेक कर इसे डाउनलोड कर लें।
  • या फिर डायरेक्ट लिंक https://jssc.jharkhand.gov.in/results/result-jgglcce-2023 से भी आप रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article