RPSC RAS Exam 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2024 के पदों हेतु द्वितीय चरण के साक्षात्कार 15 से 24 दिसंबर 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां मय सभी मूल दस्तावेजों व उनकी फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।
RPSC RAS Exam 2024: आरएएस भर्ती 2024 के इंटरव्यू 15 दिसंबर से
अभ्यर्थियों को अपने साथ एक नवीनतम पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो और एक मूल फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी अभ्यर्थी को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे।
RPSC RAS Result 2025: जानें कब जारी होगा रिजल्ट
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2024 का रिजल्ट कब जारी होगा, इसे लेकर अभ्यर्थी सर्च कर रहे हैं। आपको बता दें कि अभी द्वितीय चरण की साक्षात्कार प्रक्रिया होनी है। इसके बाद रिजल्ट जारी हो पाएगा। जानकारी के अनुसार, यह परिणाम वर्ष 2026 में ही जारी किया जाएगा।
सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती-2021 का साक्षात्कार कार्यक्रम
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती-2021अंतर्गत 22 विषयों के लिए साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं। निर्धारित कार्यक्रमानुसार इन विषयों के पदों हेतु 15 से 30 दिसंबर 2025 तक साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र तथा समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना होगा अन्यथा उन्हें साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा।
