एजुकेशन

राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के एडमिट rpsc.rajasthan.gov.in से करें डाउनलोड, 8 से 20 दिसंबर तक दो पारियों में एग्जाम

Rajasthan Assistant Professor Recruitment Exam Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा) भर्ती परीक्षा-2025 का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत 92600 अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जा चुके हैं।

Image

Rajasthan Assistant Professor Recruitment Exam

Rajasthan Assistant Professor Recruitment Exam Admit Card Released: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा) भर्ती परीक्षा-2025 का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत 92600 अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किए जा चुके हैं। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, वह अपना हॉल टिकट तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। विभिन्न ऐच्छिक विषयों के प्रश्न-पत्रों की परीक्षा का आयोजन 8 से 20 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन दो पारियों में किया जाएगा।

आयोग सचिव ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय की एकलपीठ के स्थगन आदेश दिनांक 3 दिसंबर 2025 के विरूद्ध आयोग द्वारा खंडपीठ में दिनांक 4 दिसंबर 2025 को अपील दायर की गई थी। इस पर 5 दिसंबर को हुई सुनवाई दौरान आयोग द्वारा पाठ्यक्रम जारी करने संबंधी तथ्य न्यायालय के समक्ष रखते हुए परीक्षा नियत समय पर कराए जाने की अनुमति हेतु प्रार्थना की गई थी, जिसे स्वीकार करते हुए खंडपीठ द्वारा परीक्षा कराए जाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है।

दो पारियों में होगी परीक्षा

विभिन्न ऐच्छिक विषयों के प्रश्न-पत्रों की परीक्षा का आयोजन 8 से 20 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन दो पारियों में किया जाएगा। प्रथम पारी (प्रश्न-पत्र प्रथम) का समय सुबह 9 से 12 बजे तक और द्वितीय पारी (प्रश्न-पत्र द्वितीय) का समय दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक रहेगा।

हाईकोर्ट ने लगा दी थी रोक

बता दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 7 से 20 दिसंबर तक आयोजित होने वाली सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा पर रोक लगा दी थी। कोर्ट ने आदेश दिया था कि पहले भर्ती परीक्षा के लिए डीटेल्ड सिलेबस को जारी किया जाए और फिर इसके 30 दिनों के बाद ही परीक्षा का आयोजन करवाया जाए। इससे पहले आरपीएससी की तरफ से एग्जाम का सिलेबस जारी नहीं करने को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। राजस्थान हाईकोर्ट ने मंगलवार को इसी विषय में आरपीएससी सचिव को तलब किया था।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article