School Holiday Today, 08 December Holiday or not: देश में ठंड का असर बढ़ता ही जा रहा है। कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने लग गई है। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां अभी शुरू नहीं हुी हैं। मगर देश में कई जगहों पर 8 से लेकर 14 दिसंबर को स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।
ठंड और कोहरे को देखते हुए जम्मू कश्मीर में स्कूलों की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। जम्मू कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में 9,9,10,11,12,13 और 14 दिसंबर को स्कूल में छुट्टी रहेगी। जम्मू के विंटर जोन में भी सभी प्राइमरी स्कूल और कक्षा 8वीं तक के स्कूल पूरे दिसंबर के महीने बंद रहेंगे।
कब से कब तक रहेगी प्री प्राइमरी की छुट्टी? School Closed news
राज्य में प्री-प्राइमरी स्कूलों में 26 नवंबर 2025 से लेकर 28 फरवरी 2026 तक छुट्टी रहेगी। कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक के बच्चों के लिए 1 दिसंबर 2025 से लेकर 28 फरवरी 2026 तक छुट्टी रहेगी। इसके अलावा कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के बच्चों के लिए 11 दिसंबर 2025 से लेकर 22 फरवरी 2026 तक छुट्टी रहेगी।
यूपी में कब रहेगी छुट्टी Winter Vacation in UP School, Up School Closed news
एनसीआर में रहने वाले छात्रों को भी सर्दियों की छुट्टी का बेसब्री से इंतजार है। अगर पिछले सालों को देखे तो यूपी में 20 दिसंबर के बाद से सर्दी की छुट्टियां पड़ सकती हैं। आमतौर पर 20 से लेकर 30 दिसंबर तक ये छुट्टी होती है। इसके बाद सीधे 1 जनवरी को छुट्टी होती है। हालांकि इस साल यहां सर्दियों की छुट्टी को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है। गुरुग्राम में रहने वाले बच्चों को भी इसी हिसाब से छुट्टी मिल सकती है।
बात करें दिसंबर के महीने के साप्ताहिक या फिर पब्लिक हॉलिडे की तो ये कुछ इस तरह है-
7 दिसंबर- साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
14 दिसंबर- साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
19 दिसंबर- गोवा मुक्ति दिवस (गोवा)
21 दिसंबर- साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
24 दिसंबर- क्रिसमस ईव (मेघालय, मिजोरम)
25 दिसंबर- क्रिसमस (सार्वजनिक अवकाश)
26 दिसंबर- बॉक्सिंग डे (मिजोरम, तेलंगाना)
27 दिसंबर- गुरु गोबिंद सिंह जयंती (पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़)
28 दिसंबर- साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
कब पड़ती हैं सर्दियों की छुट्टियां Winter vacation in Schools
आमतौर पर दिसंबर के महीने में अर्धवार्षिक परीक्षाएं खत्म हो जाती हैं। ऐसे में बोर्ड वाली परीक्षाओं को छोड़कर अन्य बच्चों को आराम दिया जाता है। उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में आमतौर पर 10 दिन की विंटर वेकेशन मिलती है। इस बार भी सर्दियों की छुट्टियां दस दिन की हो सकती हैं। हालांकि ठंड ज्यादा बढ़ने पर छुट्टियां भी बढ़ाई जा सकती हैं। ऐसे में अभिभावकों और बच्चों को सलाह दी जाती है कि वे समय समय पर स्कूल और शिक्षकों के संपर्क में रहें।
