RPSC RAS Admit Card 2021: जारी हुआ RAS इंटरव्यू का एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jul 3, 2023, 11:41 PM IST

RPSC RAS Interview Call Letter 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC RAS Admit Card 2021, RPSC RAS Interview Call Letter 2021: राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड 2021 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

RPSC RAS Interview 2021

RPSC RAS Interview 2021

RPSC RAS Exam 2021: कब हुई परीक्षा

आयोग की ओर से आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 27 अक्टूबर को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे 19 नवंबर को जारी किए गए। जिसमें सफल अभ्यर्थियों के लिए मेन्स परीक्षा का आयोजन 20 मार्च और 21 मार्च 2022 को किया गया और इसका रिजल्ट 30 अगस्त को जारी किया गया।

End of Feed