RPSC Professor and Coach Recruitment 2025: प्राध्यापक एवं कोच भर्ती परीक्षा 2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी, 31 मई से 11 जून 2026 तक एग्जाम

RPSC Professor and Coach Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक, प्राध्यापक-कृषि एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

RPSC Professor and Coach Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक, प्राध्यापक-कृषि एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इन परीक्षाओं का आयोजन 31 मई से 11 जून 2026 तक किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा के सुगम संचालन हेतु विभिन्न विषयों की परीक्षाओं को चार ग्रुप (ए, बी, सी एवं डी) में विभाजित किया है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ग्रुप-ए में हिंदी, हिस्ट्री, इंग्लिश, कामर्स एवं केमिस्ट्री विषय रखे गए हैं। इन विषयों के सभी अभ्यर्थियों के लिए 31 मई को प्रातः 10 से 11.30 बजे तक जनरल अवेयरनेस एंड जनरल स्टडीज की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक हिंदी विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 1 जून को प्रातः 9 से 12 बजे तक इतिहास और दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसी अनुसार 2 जून को प्रातः पारी में कॉमर्स और दोपहर की पारी में केमिस्ट्री विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

ग्रुप-बी में शामिल विषयों का कार्यक्रम

ग्रुप-बी में राजनीति विज्ञान, ज्योग्राफी, बाॅयोलाॅजी, संस्कृत, फिजिक्स, गणित, सोशियोलाॅजी, इकोनाॅमिक्स, म्यूजिक, ड्राइंग, उर्दू, पंजाबी, एग्रीकल्चर, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, होम साइंस एवं राजस्थानी विषय सम्मिलित किए गए हैं। इन विषयों के सभी अभ्यर्थियों के लिए 3 जून को प्रातः 10 से 11.30 बजे तक जनरल अवेयरनेस एंड जनरल स्टडीज की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 4 जून को प्रातः 9 से 12 बजे तक भूगोल और दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक बायोलॉजी विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

End of Feed