आरपीएससी ने जारी किया सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा का इंटरव्यू शेड्यूल, इन डेट्स को होंगे साक्षात्कार

RPSC has released the interview schedule for various posts: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार को विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया गया है। साक्षात्कार के समय सभी अभ्यर्थियों को स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटो युक्त मूल पहचान पत्र ले जाना होगा।

RPSC has released the interview schedule for various posts: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार को विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत 17 से 25 नवंबर तक सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2023 अंतर्गत भूगोल विषय के पदों हेतु साक्षात्कार का तृतीय चरण एवं सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती-2018 के पदों हेतु द्वितीय चरण के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार के समय सभी अभ्यर्थियों को स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटो युक्त मूल पहचान पत्र ले जाना जरूरी है।

RPSC Assistant Professor Recruitment Exam

RPSC Assistant Professor Recruitment Exam

आवेदन पत्रों को लेकर जरूरी बात

उक्त साक्षात्कारों में सम्मिलित होने वाले ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व में विस्तृत आवेदन पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किए हैं, उन्हें विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर और उसे भरकर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण पत्रों की फोटो प्रतियों सहित आवश्यक रूप से प्रस्तुत करने होंगे।

साक्षात्कार के समय ले जाएं ये चीजें

साक्षात्कार के समय सभी अभ्यर्थियों को स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटो युक्त मूल पहचान पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण पत्र मय फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करना होगा अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथा समय अपलोड कर दिए जाएंगे।

प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत केमिस्ट्री विषय के पदों हेतु विचारित सूची जारी की गई है। सूची में 109 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच लिए अस्थाई रूप से सम्मिलित किया गया है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि यह सूची चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित करने के क्रम में केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है। यह चयन सूची अथवा वरीयता सूची नहीं है।

End Article
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखन...

End of Feed