RPSC Exam Calendar 2025: 7 से 10 जुलाई तक 6 भर्ती परीक्षाएं, आरपीएससी ने जारी किया कैलेंडर

RPSC Exam Calendar 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 7 से 10 जुलाई तक 6 विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का आयोजन अजमेर जिले पर किया जाएगा। इन परीक्षाओं के अंतर्गत 9 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए हैं। परीक्षा कार्यक्रम संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

RPSC Exam Calendar 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 7 से 10 जुलाई तक 6 विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का आयोजन अजमेर जिले पर किया जाएगा। इन परीक्षाओं के अंतर्गत 9 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए हैं। परीक्षा कार्यक्रम संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षाओं में प्रत्येक प्रश्न पत्र हेतु ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। परीक्षा के प्रवेश पत्र परीक्षा दिनांक से 3 दिवस पूर्व आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। अतः अभ्यर्थी समयांतर्गत प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लेवें।

RPSC Exam Calendar 2025

RPSC Exam Calendar 2025

प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है।

End of Feed