RPSC सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा 2 सितंबर को, आयोग ने दिया आवेदन में संशोधन का अवसर

RPSC Assistant Prosecution Officer recruitment exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा-2026 सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं के आवेदन में संशोधन का अवसर दिया है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा-2026, निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स परीक्षा - 2025 एवं निरीक्षक कारखाना (केमिकल) परीक्षा -2025 में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त अन्य संशोधन ऑनलाइन करने का अवसर दिया गया है। ऑनलाइन संशोधन 18 से 24 जुलाई 2026 तक किए जा सकेंगे। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

RPSC सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा 2 सितंबर को

RPSC सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा 2 सितंबर को

आयोग सचिव ने बताया कि सहायक अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा-2026 का आयोजन 2 सितंबर 2026 तथा निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स परीक्षा - 2025 एवं निरीक्षक कारखाना (केमिकल) परीक्षा -2025 का आयोजन 19 सितंबर 2026 को किया जाना है। परीक्षा हेतु जारी विज्ञापन में उल्लेखित शर्तों अनुसार ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों को दिया गया है। ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के हितार्थ सुविधा मात्र है। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उल्लेखित पात्रता की शर्तों के अनुरूप ही संशोधन मान्य होंगे। विज्ञापन की शर्तें पूर्वानुसार ही रहेंगी। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

End of Feed