RPSC Assistant Teacher Admit Card: 7 से 20 दिसंबर तक होगी सहायक आचार्य परीक्षा 2025, जानें किस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड

RPSC Assistant Professor Exam 2025 Admit card: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 का आयोजन 7 से 20 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड।

RPSC Assistant Professor Exam 2025 Admit card: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 का आयोजन 7 से 20 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। परीक्षांतर्गत राजस्थान का सामान्य ज्ञान (प्रश्न-पत्र III) की परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद, विभिन्न ऐच्छिक विषयों के प्रश्न-पत्रों की परीक्षा का आयोजन 8 से 20 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन दो पारियों में किया जाएगा। प्रथम पारी (प्रश्न-पत्र I) का समय सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और द्वितीय पारी (प्रश्न-पत्र II) का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा।

RPSC Assistant Teacher Admit Card

RPSC Assistant Teacher Admit Card: सहायक आचार्य एडमिट कार्ड

4 दिसंबर से एडमिट कार्ड

परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न पत्र हेतु ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। आयोग सचिव ने बताया कि परीक्षा के प्रवेश पत्र 4 दिसंबर 2025 को आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। अतः अभ्यर्थी समयांतर्गत प्रवेश पत्र डाउनलोड करने लेवें। अभ्यर्थी परीक्षा हेतु आवंटित परीक्षा जिला की जानकारी 30 नवंबर 2025 से एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर प्राप्त कर सकेंगे। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

End of Feed