RPSC Assistant Engineer Exam: 22 और 23 मार्च को होगा सहायक अभियंता भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन, कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 17, 2026, 03:22 PM IST

RPSC Assistant Engineer Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियंता {कार्मिक (क-4/2) विभाग} संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा -2024 की तिथियों को संशोधित किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के तहत अब इस परीक्षा का आयोजन 22 और 23 मार्च 2026 को किया जाएगा। पूर्व में इस परीक्षा का आयोजन 15 और 16 मार्च 2026 को किया जाना प्रस्तावित था।

RPSC Assistant Engineer Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियंता {कार्मिक (क-4/2) विभाग} संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा -2024 की तिथियों को संशोधित किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के तहत अब इस परीक्षा का आयोजन 22 और 23 मार्च 2026 को किया जाएगा। पूर्व में इस परीक्षा का आयोजन 15 और 16 मार्च 2026 को किया जाना प्रस्तावित था। बता दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक अभियंता (AE) संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2024 की तारीखों में संशोधन किया है। अब मुख्य परीक्षा 22-23 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी, जो 1036 पदों के लिए है। यह परीक्षा पहले 15-16 मार्च को होनी थी। परीक्षा के लिए सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के पेपर होंगे।

RPSC Assistant Engineer Exam: 22 और 23 मार्च को सहायक अभियंता भर्ती मुख्य परीक्षा

RPSC Assistant Engineer Exam: 22 और 23 मार्च को सहायक अभियंता भर्ती मुख्य परीक्षा

संशोधित परीक्षा कार्यक्रम

आयोग सचिव ने बताया कि 22 मार्च को प्रातः 9 से 12 बजे तक हिंदी एवं दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक सोशल आस्पेक्ट्स ऑफ इंजीनियरिंग का पेपर होगा। 23 मार्च को प्रातः 9 से 12 बजे तक सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के प्रथम प्रश्न पत्र तथा दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक इन्हीं विषयों के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

End of Feed