RPSC: सहायक विद्युत निरीक्षक और जूनियर केमिस्ट परीक्षा की आंसर की जारी, 27 फरवरी तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का मौका

RPSC Assistant Electrical Inspector and Junior Chemist exam answer key released: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक विद्युत निरीक्षक तथा जूनियर केमिस्ट परीक्षा-2025 की मॉडल उतरकुंजियां आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

RPSC Assistant Electrical Inspector and Junior Chemist exam answer key released: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक विद्युत निरीक्षक तथा जूनियर केमिस्ट परीक्षा-2025 की मॉडल उतरकुंजियां आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि उक्त परीक्षाओं का आयोजन 1 फरवरी 2026 को किया गया था। यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल उतरकुंजियां पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 25 से 27 फरवरी 2026 को रात्रि 12:00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाईन दर्ज करवा सकता है।

सहायक विद्युत निरीक्षक और जूनियर केमिस्ट परीक्षा की आंसर की जारी

सहायक विद्युत निरीक्षक और जूनियर केमिस्ट परीक्षा की आंसर की जारी

आपत्तियां आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करें। उक्त परीक्षा का मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध है। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाईन ही प्रविष्ट करे। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाता है, तो उस पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

End of Feed