एजुकेशन

result.mponline.gov.in और mpbse.nic.in डाउन, ऐसे चेक करें MP Board 12th रिजल्ट, बिना इंटरनेट भी देख पाएंगे परिणाम

MP Board 12th Result 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह 11 बजे 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिया है। साइट क्रैश होने या इंटरनेट न होने पर छात्र अपना रिजल्ट दिए गए स्टेप से चेक करें।

Image

MP Board 12th Result 2026

MP Board 12th Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आज कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। परिणाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी कर दिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्रों का पास प्रतिशत के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई। रिजल्ट जारी होने के बाद एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in क्रैश हो गई है।

बता दें कि इस साल आयोजित हुई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र शामिल हुए थे, जो रिजल्ट की घोषणा के बाद अपना रिजल्ट चेक करने पहुंचे छात्र अभी तर रिजल्ट चेक नहीं कर पाएं हैं। क्योंकि आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो गई है को किसी का सर्वर डाउन है। ऐसी स्थिति में छात्र परेशान न होएं। वह नीचे दिए गए तरीकों से अपना रिजल्ट अभी भी चेक कर सकते है। आइए बताएं सर्वर क्रैश होने और इंटरनेट न होने की स्थिति में रिजल्ट कैसे चेक किया जा सकता है।

सर्वर क्रैश होने पर कैसे चेक करें MPBSE Result 2026

सर्वर क्रैश होने और इंटरनेट न होने पर छात्र अपना रिजल्ट एसएमएस (SMS) के माध्यम से चेक कर सकते हैं। उन्हें बस नीचे दिए गए आसान चरणों को फॉलो करना है।

  • SMS के जरिए रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र अपने फोन के मैसेज इनबॉक्स में जाएं।
  • वहां न्यू मैसेज पर क्लिक करें।
  • MPBSE12 (12वीं के लिए) <स्पेस> रोल नंबर टाइप करें।
  • उसके बाद इसे भेज दें 56263 पर।
  • मैसेज भेजने के कुछ ही देर में आपको एक रिप्लाई मिलेगा।
  • इसमें छात्रों का रिजल्ट होगा।

छात्रों को बता दें कि एसएमएस के जरिए उन्हें केवल पास और फेल की स्थिति और कुल अंकों में से प्राप्त अंकों की जानकारी दी जाएगी। विषयवार अंकों की जानकारी उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर ही मिलेगी, जिसे वह बाद में आराम से डाउनलोड कर सकते हैं।

MOBILE App से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने में दिक्कत आने पर छात्र MPBSE MOBILE App और MP Mobile App के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उन्हें बस गुगल प्ले स्टोर पर जाकर इस ऐप को डाउनलोड करना है। उसके बाद Know Your Result ऑप्शन पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर दर्ज कर आवश्यक सारी जानकारी दर्ज करें। फिर सबमिट के बटन पर क्लिक करें और रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article