mpbse.nic.in, mponline MP Board Result List of Official Websites Direct Link: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश 10वीं 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक किया जा सकता है। मध्य प्रदेश बोर्ड से परीक्षा देने वाले 16 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने वाला है। आज सुबह 11 बजे एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। रिजल्ट मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा जिसके बाद डायरेक्ट लिंक सीधे वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 2026 की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी और मार्च में आयोजित कीं। 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक और 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच एक ही शिफ्ट में हुई थी। MPBSE के अनुसार, छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने Roll Number की जरूरत होगी। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड निकालकर रख लें।
How to check MP Board Result: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें
- सबसे पहले MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
एमपी बोर्ड रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट की लिस्ट
- mpbse.nic.in
- mpbse.nic.in results
- mpbse.mponline.gov.in result
- mpresults.nic.in
एसएमएस से नतीजे चेक करने के लिए छात्रों को MPBSE10' या 'MPBSE12' लिखकर अपना रोल नंबर 56263 पर भेजना होगा। मैसेज भेजने के कुछ देर बाद आपके इनबॉक्स में परिणाम भेज दिया जायेगा। एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए तीन वेबसाइट- mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in हैं। ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा आप डिजीलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in का उपयोग करके भी परिणाम जांच सकेंगे।
