Republic Day 26 January Speech in Hindi, रिपब्लिक डे भाषण: गणतंत्र दिवस पर स्कूल में कुछ इस तरह दें भाषण, बजेंगी खूब तालियां
Republic Day 26 January Speech, Bhashan, Essay, Poem In Hindi, Gantantra Diwas Par Bhashan, Nibandh, Kavita In Hindi LIVE: आज पूरे भारतवर्ष में गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिल रही है। प्रत्येक भारतवासी के लिए इस दिन का विशेष (Republic Day Speech In Hindi) महत्व है। ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत के इस लाइव ब्लॉग में हम आपके लिए रिपब्लिक डे पर स्पीच, भाषण, निबंध, पोएम, स्लोग और गीत लेकर (26 January Speech In Hindi) आए हैं। यहां देखें रिपब्लिक डे स्पीच, रिपब्लिक डे स्पीच इन हिंदी, रिपब्लिक डे शॉर्ट स्पीच, रिपब्लिक डे पर निबंध, रिपब्लिक डेट पोएम लेकर ( Gantantra Diwas Par Bhashan) आए है।
Republic Day 26 January Speech, Bhashan (रिपब्लिक डे भाषण) LIVE : हे भारत के राम जगो मैं तुम्हें जगाने आया हूं और सौ धर्मों का धर्म है एक बलिदान बताने आया हूं...आशुतोष राणा की यह कविता सुनकर लोगों के भीतर मातृभूमि के प्रति प्रेम जाग (Republic Day Speech In Hindi) उठता है। आज पूरे भारतवर्ष में गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिल रही है। ऐसे में पूरा देश तिरंगामय हो (Republic Day Speech) गया है। स्कूल कॉलेज से लेकर सामाजिक स्थल गणतंत्र दिवस की तैयारी में जुटे हैं। इस दिन को भारतवर्ष में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस बार भारतवर्ष अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है।
यही वह दिन है जब वर्ष 1950 में देश में संविधान लागू किया गया था। इस अवसर राष्ट्रपति राजपथ पर झंडा फहराते हैं। साथ ही सैनिकों, अर्धसैनिक बलों आदि की लंबी परेड (Teacher Speech On republic Day) होती है। इस कार्यक्रम में देश की ताकत, तरक्की और पराक्रम को बयां किया जाता है।
इस वर्ष भारत के विभिन्न राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रालयों व विभागों की 31 झाकियां भाग लेंगी, जो स्वर्णिम भारत, विरासत और विकास पर आधारित होंगी। बता दें 26 जनवरी की तारीख अपने आप में बेहद खास है। यही वह दिन है जब भारत को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया था।
यह दिन हर भारतवासी के लिए विशेष है। इस खास मौके पर स्कूल, कॉलेज से लेक अन्य शैक्षणिक संस्थानों में तमाम तरह के देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में इस लाइव ब्लॉग के जरिए हम आपके लिए रिपब्लिक डे पर स्पीच, भाषण, निबंध, कविता, पोएम और स्लोगन लेकर आए हैं।
कहां कहां से होकर गुजरेगी गणतंत्र दिवस की परेड
गणतंत्र दिवस की परेड राष्ट्रपति भवन से शुरू होकर विजय चौक होते हुए कर्तव्य पथ (जिसे पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था), सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले पर खत्म होगी।
Republic Day 26 January Speech in Hindi LIVE: कठिन शब्दों के प्रयोग से बचें
Republi Day Parade 2025: कहां कहां से होकर गुजरेगी गणतंत्र दिवस की परेड
Republic Day 26 January Speech in Hindi: इन 16 राज्यों/UT की झांकियां
Republic Day 26 January Speech in Hindi LIVE: आज 76वां गणतंत्र दिवस
Republic Day 2025 Theme: क्या है 76वें गणतंत्र दिवस की थीम
Republic Day 26 January Speech in Hindi: इन आसान शब्दों का करें जिक्र
Republic Day 26 January Speech in Hindi LIVE: इस कविता की कुछ पंक्तियों से शुरू करें भाषण
उड़ी तमिस्र रात है, जगा नया प्रभात है, चली नई जमात है, मानो कोई बरात है,
समय है, मुस्कुराए जा, ख़ुशी के गीत गाए जा।
ये ज़िंदगी है क़ौम की तू क़ौम पे लुटाए जा।
जो आ पड़े कोई विपत्ति मार के भगाएँगे, जो आए मौत सामने तो दाँत तोड़ लाएँगे,
बहार की बहार में बहार ही लुटाए जा।
क़दम क़दम बढ़ाए जा, ख़ुशी के गीत गाए जा।
जहाँ तलक न लक्ष्य पूर्ण हो समर करेंगे हम, खड़ा हो शत्रु सामने तो शीश पै चढ़ेंगे हम,
विजय हमारे हाथ है विजय-ध्वजा उड़ाए जा।
कदम कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा।
Republic Day 26 January Speech in Hindi, रिपब्लिक डे भाषण LIVE: इस तरह शुरू करें भाषण
Republic Day 26 January Speech in Hindi, रिपब्लिक डे भाषण LIVE: गणतंत्र दिवस पर 10 आसान लाइन
- गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है।
- यह भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है।
- 26 जनवरी 1950 को देशभर में संविधान लागू किया गया था।
- भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।
- यह दिन हमें अपने अधिकारों व कर्तव्यों की याद दिलाता है।
Republic Day 26 January Speech in Hindi, रिपब्लिक डे भाषण LIVE: स्वतंत्रता सेनानियों को करें याद
Republic Day 26 January Speech in Hindi LIVE: इस शायरी से करें भाषण की शुरुआत
Republic Day 26 January Speech in Hindi, रिपब्लिक डे भाषण LIVE: दिल्ली के कर्तव्यपथ पर परेड
Republic Day 26 January Speech in Hindi LIVE: भारतवासी के लिए गर्व का दिन
Republic Day Speech in Hindi LIVE: खूब लड़ी मर्दानी...इस कविता से करें भाषण की शुरुआत
सिंहासन हिल उठे राजवंशों ने भृकुटी तानी थी,
बूढ़े भारत में आई फिर से नयी जवानी थी,
गुमी हुई आज़ादी की कीमत सबने पहचानी थी,
दूर फिरंगी को करने की सबने मन में ठानी थी।
चमक उठी सन सत्तावन में, वह तलवार पुरानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।
कानपूर के नाना की, मुँहबोली बहन छबीली थी,
लक्ष्मीबाई नाम, पिता की वह संतान अकेली थी,
नाना के सँग पढ़ती थी वह, नाना के सँग खेली थी,
बरछी ढाल, कृपाण, कटारी उसकी यही सहेली थी।
वीर शिवाजी की गाथायें उसकी याद ज़बानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी।
Republic Day Speech In Hindi 10 Lines: गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन वाला भाषण
1. भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन साल 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ था।
2. 26 जनवरी 1930 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी।
3. वहीं 26 जनवरी 1949 को संविधान सभा ने संविधान को अपनाया और 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया।
4. स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने साल 26 जनवरी 1950 को 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण किया था।
5. भारतीय संविधान 2 वर्ष 18 महीने 11 दिन में बनकर तैयार हुआ था।
6. गणतंत्र दिवस का पारंपरिक स्थल कर्तव्यपथ को माना जाता है।
7. भारत के पहले गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो थे।
8. इस बार गणतंत्र दिवस 2025 की थीम स्वर्णि भारत-विकास के साथ विरासत है।
9. भारत का राष्ट्रीय ध्वज पिंगली वेंकैया ने डिजाइन किया था।
10. गणतंत्र दिवस 2025 के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो होंगे।
