Republic Day Speech 2023 In Hindi: पूरे देश में गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिल रही है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। लोकतंत्र के इस पर्व में हर कोई देशभक्ति की भावना में लीन है। जगह-जगह गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं, हर तरफ जश्न का (Republic Day 2023) माहौल है। इस मौके पर स्कूल, कॉलेज व शैक्षणिक संस्थानों में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा (Republic Day Speech In Hindi) रहा है। इस मौके पर हम आपके लिए कुछ फिल्म डायलॉग्स लेकर आए हैं। बॉलीवुड की दुनिया में ऐसे कुछ डायलॉग्स भी हैं जिसे सुनकर आपके रगों में जोश भर जाएगा और खून खौल उठेगा। इन डायलॉग्स से आप अपनी स्पीच की शुरुआत कर लोगों को अपना मुरीद बना सकते हैं। स्पीच सुनते ही कार्यक्रम में शामिल लोग खुद को ताली बजाने से नहीं रोक पाएंगे।
फिल्मी डायलॉग से करें गणतंत्र दिवस भाषण की शुरुआत
Republic Day Speech In Hindi, इन दमदार डायलॉग्स से करें भाषण की शुरुआत, जाग उठेगा देशभक्ति का जज्बा
- भीख में मिले देश और दान में मिले हथियारों के दम पर इतना भौंकना ठीक नहीं, जिस दिन जंग का ऐलान होगा अन्दर घुसकर मारेंगे।
- तुम दूध मांगो हम खीर देंगे, तुम कश्मीर मांगोगे हम चीर देंगे मां तुझे सलाम।
- आप नमक का हक अदा कीजिये, मैं मिटटी का हक़ अदा करता हूं।
- रिलीजियस वाला जो कॉलम होता है, उसमें हम बोल्ड और कैपिटल में इंडियन लिखते हैं।
Republic Day Patriotic Filmy Dialogue, देशभक्ति फिल्मी डायलॉग
- एक सच्चे देशभक्त को हम फौज से निकाल सकते हैं, लेकिन उसके दिल से देशभक्ति नहीं।
- बॉर्डर पर मरने से ज्यादा बड़ा नशा कोई नहीं है।
- शायद तुम नहीं जानते..ये धरती शेर भी पैदा करती है, ऐसे शेर जो दूसरों को मिट्टी में मिलाते हैं।
- मुसलमान का खून ये हिंदू का खून...बता इसमें मुसलमान का कौन-सा हिंदू का कौन-सा...।
- मुझे स्टेट्स के नाम ना सुनाई देते हैं....ना दिखाई देते हैं....सिर्फ एक मुल्क का नाम सुनाई देता है इंडिया।
- यह इंडियन आर्मी है, हम दुश्मनी में भी एक शराफत रखते हैं।
ऊपर दिए इन देशभक्ति फिल्मी डायलॉग्स से आप अपने स्पीच की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद नीचे दिए इस फॉर्मेट के साथ अपने स्पीच की शुरुआत करें।
