एजुकेशन

CBSE 10th, 12th Admit Card 2023: सीबीएसई 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड का इंतजार, जानें cbse.gov.in पर कब होगा जारी

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 24, 2023, 10:58 AM IST

CBSE 10th, 12th Admit Card 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी करने जा रहा है। अगर आफ भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

CBSE Admit Card 2023

Photo : iStock

CBSE 10th, 12th Admit Card 2023: सीबीएसई एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी कर सकता है। अगर आपने भी सीबीएसई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो एडमिट कार्ड जारी होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE 10th, 12th Exam Date 2023: सीबीएसई परीक्षा की तारीख

सीबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 21 मार्च तक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा। जबकि, 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल तक चलेगी। वहीं, सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 2 जनवरी से 14 जनवरी तक किया गया।

CBSE Exam Admit Card 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा शुरू होने में केवल कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में बोर्ड किसी भी वक्त 10वीं और 12वीं एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकता है। ‌परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स इन स्टेप्स को फॉलो करके बोर्ड की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download CBSE Class10th, 12th Admit Card 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद सीबीएसई 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां सभी आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स सीबीएसई एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

CBSE Board Exam 2023: ध्यान रखें ये बात

स्टडूेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल बोर्ड की वेबसाइट पर ही चेक करें। अन्य किसी भी फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article