देश

Women Participation In R-Day Parade 2024: गणतंत्र दिवस परेड का आगाज होगा खास, 100 महिला कलाकार पारंपारिक वाद्ययंत्रों के साथ करेंगी परेड

100 Women Participation In R-Day Parade 2024: 26 जनवरी परेड की शुरुआत हमेशा सैन्य बैंड के साथ की जाती है, लेकिन इस बार महिला कलाकार पारम्परिक वाद्ययंत्रों के साथ परेड का आगाज करेंगी।

Image

गणतंत्र दिवस परेड 2024

Republic Day parade 2024: 75वें गणतंत्र दिवस की झांकी को लेकर संस्कृति मंत्रालय ने तैयारी की है। ‘विकसित भारत’ और ‘भारतः लोकतंत्र की जननी’ थीम पर होने वाली परेड का आगाज पहली बार 100 महिला कलाकार अपने-अपने राज्यों की वेषभूषा के साथ शंख, नगाड़ा और अन्य पारंपरिक वाद्ययंत्रों को बजाते हुए करेंगी। 26 जनवरी परेड की शुरुआत हमेशा सैन्य बैंड के साथ की जाती है, लेकिन इस बार महिला कलाकार पारम्परिक वाद्ययंत्रों के साथ परेड का आगाज करेंगी।

इस गणतंत्र दिवस क्या-क्या होगा खास(Women Special Parade on Republic Day 2024)

  • पहली बार 30 राज्यों की 1,500 महिला कलाकार लोकनृत्य और शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करेंगी।
  • कर्तव्य पथ पर ‘अनंत सूत्र’ प्रदर्शनी के अंतर्गत सभी राज्यों की करीब 1,900 साड़ियां प्रदर्शित की जाएंगी।
  • गणतंत्र दिवस समारोह सप्ताह के दौरान विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती ‘पराक्रम दिवस’ से लेकर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी तक चलेंगे।
  • इस बार प्रदर्शन बड़े पैमाने पर होंगे और इस देश की कला व संस्कृति को प्रदर्शित करने के तरीकों में और अधिक विविधता होगी।

एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन

कर्तव्य पथ पर ‘अनंत सूत्र’ एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसकी नोडल एजेंसी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र है। कर्तव्यपथ के दोनों ओर इस प्रदर्शनी को लगाया जा रहा है। अनंत सूत्र के माध्यम से नारी शक्ति को प्रणाम कर रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि एक क्यूआर कोड दिया गया है। इसे स्कैन करते ही इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की वेबसाइट पर सीधे पहुंचकर साड़ी की जानकारी मिल जाएगी। 150 साल पुरानी एक साड़ी भी प्रदर्शित की जाएगी, जो कश्मीर और पंजाब की कोटा पंथी कला को दर्शा रही है।

‘लोकतंत्र की जननी’ झांकी दिखेगी

संस्कृति मंत्रालय की झांकी की थीम ‘लोकतंत्र की जननी’ (Loktantra ki Janani) है। झांकी के पहले ट्रॉलर में वैदिक काल या उसके भी पहले लोकतांत्रिक परम्पराओं का कैसे अनुसरण होता रहा है, यह दिखाया जाएगा। इसमें जूनागढ़ के अशोक के शिलालेख की प्रतिकृति भी लगाई है। हमारा जो दूसरा ट्रैक्टर है, उसमें हमारे संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष बाबासाहब अम्बेडकर हमारे संविधान को संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद को सौंप रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

भावना किशोर
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!