REET Main Final Answer Key, Rajasthan REET Result 2023: रीट रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से रीट लेवल 1 और 2 का रिजल्ट (RSMSSB REET Main Result 2023) जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे। बता दें कि बोर्ड रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ अंक भी जारी करेगा।
REET Main Result 2023
REET Main Exam 2023: फरवरी में हुई परीक्षा
बोर्ड की ओर से राजस्थान रीट परीक्षा का आयोजन इस साल 25 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक दो शिफ्ट में किया गया था। वहीं, रीट आंसर-की 18 मार्च को जारी की गई थी। परीक्षा में शामिल 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
REET Main Result 2023 Date: इस तारीख तक आएगा रिजल्ट
राजस्थान रीट एग्जाम का रिजल्ट 10 अप्रैल तक जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि रीट रिजल्ट से पहले बोर्ड रीट फाइनल आंसर-की जारी कर सकता है।
How to download Rajasthan REET Result 2023
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- फिर रीट रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब अभ्यर्थी रीट मेन रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान रीट परीक्षा के जरिए कुल 48000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें से लेवल 1 के लिए 21000 पद और लेवल 2 के लिए 27000 पद शामिल हैं। रीट मेन रिजल्ट और फाइनल आंसर-की से जुडे़ लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
